भीमताल (नैनीताल)। वन्यजीवों की दहशत और शीतलहर को देखते हुए जिन विद्यालयों को बंद रखा जा रहा है, उन विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से पढ़ाने के निर्देश डीएम ने सीईओ गोविंद जायसवाल को दिए हैं। सीईओ ने कहा कि पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में डीएम के आदेश के बाद जो भी विद्यालय बंद रखे जा रहे हैं, उनमें बच्चों को शिक्षकों की ओर से ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करनी होंगी। शिक्षक इन अवकाशों पर अपने पाठ्यक्रम का यूनिट प्लान और विषय प्लान तैयार करेंगे। उन्होंने कहा कि इन कार्यों का विवरण खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय में जमा करने के साथ शिक्षकों और कर्मचारियों को कोई अवकाश नहीं दिया जाएगा। सीईओ ने आदेश को गंभीरता से हल करने को कहा है।