फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नेशनल वुशू चैंपियनशिप के लिए नैनीताल जिले की टीम का चयन

Sun, 07 Jun 2026 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। उत्तराखंड वुशू एसोसिएशन की 15वीं राज्य स्तरीय वुशू चैंपियनशिप 13 से 15 जून तक देहरादून में आयोजित होगी। इसमें नैनीताल जिले के 85 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। टीम 12 जून को देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम के लिए रवाना होगी। जिला वुशू एसोसिएशन के सचिव रोहित कुमार यादव ने बताया कि चैंपियनशिप में सब जूनियर अंडर 12 व 14 टीम के साथ जूनियर और सीनियर वर्ग के खिलाड़ी शामिल होंगे। सीनियर वर्ग के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी मेघालय में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता का हिस्सा बनेंगे। इसमें शीर्ष प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी मेघालय में आयोजित होने वाले 39वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें