फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीओ और सहायक समाज कल्याण अधिकारी का वेतन रोका

Wed, 15 Mar 2017 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। 
विज्ञापन
विकास कार्य देखे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भीमताल/हल्द्वानी। मुख्य विकास अधिकारी प्रकाश चंद्र ने मंगलवार को हल्द्वानी स्थित ब्लॉक मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एडीओ पीसी जोशी और सहायक समाज कल्याण अधिकारी खड़क राम टम्टा ड्यूटी से नदारद मिले। इस पर सीडीओ ने दोनों अधिकारियों का वेतन रोकने और तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


 निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने लेखाकार जीबी पालीवाल द्वारा ओखलकांडा से हल्द्वानी स्थानांतरित होने के बावजूद हल्द्वानी ब्लॉक में कार्यभार ग्रहण करने संबंधी सूचना न देने और बगैर योगदान सूचना दिए ब्लॉक मुख्यालय पर रहने पर उनका मार्च का वेतन रोकने के निर्देश दिए।

उन्होंने सूचनाओं का संकलन सही न होने एवं त्रुटिपूर्ण होने को भी गंभीरता से लेते हुए प्रशासनिक अधिकारी व कनिष्ठ लिपिक को कार्यप्रणाली में सुधार लाने व भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति न होने संबंधी चेतावनी दी। उन्होंने मेरा गांव मेरी सड़क योजना के तहत ग्राम पंचायत कमलुवागांजा में निर्मित सड़क का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान बीडीओ शिल्पी पंत को रोड किनारे प्लांटेशन के भी निर्देश दिए। ब्लॉक कार्यालय एवं परिसर के भू-संपत्ति अभिलेखों में वर्ष 1958 से कोई भी सार्थक कार्यवाही ब्लॉक स्तर से न होने पर विकास खंड के भूमि की पैमाइश भू-अभिलेखों में दर्ज कर प्रगति 31 मार्च तक प्रस्तुत करने के बीडीओ को निर्देश दिए। उन्होंने बीडीओ को कार्यालयों के अभिलेखों का रखरखाव सही ढंग से करने को कहा। इस अवसर पर बीडीओ शिल्पी पंत, एबीडीओ एचएस मेहरा, जेई हेमंत जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें