पूछड़ी क्षेत्र में वन विभाग ने वन भूमि से अतिक्रमण हटाने के दूसरे चरण की कार्रवाई की तैयारी तेज कर दी है। इसके तहत करीब 15 हेक्टेयर वन भूमि से अतिक्रमण हटाया जाना है, जिसके लिए 30 से अधिक जेसीबी और कई पोकलैंड मशीनों की व्यवस्था की जा रही है।
रामनगर के तराई पश्चिमी वन प्रभाग की रामनगर रेंज के पूछड़ी क्षेत्र में वन भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए वन विभाग ने दूसरे चरण की कार्रवाई की तैयारी तेज कर दी है। इसके तहत करीब 15 हेक्टेयर वन भूमि से अतिक्रमण हटाया जाना है। कार्रवाई के लिए 30 से अधिक जेसीबी और कई पोकलैंड मशीनों की व्यवस्था किए जाने की तैयारी है। प्रस्तावित अभियान के दायरे में करीब 80 परिवारों के अतिक्रमण आने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
पूछड़ी क्षेत्र में वन भूमि पर अतिक्रमण हटाने के लिए विभाग ने चरणबद्ध कार्ययोजना तैयार की है। इससे पहले दिसंबर माह में प्रथम चरण में 51 परिवारों के अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। इस दौरान 15 पक्के मकानों समेत अन्य निर्माणों को ध्वस्त किया गया था। अब विभाग दूसरे चरण में बड़े स्तर पर कार्रवाई करने की तैयारी में जुटा है। इसके लिए 30 से अधिक जेसीबी मशीनों समेत अन्य उपलब्धता और 900 से अधिक वन विभाग, पुलिस, परिवहन के कर्मियों को तैनात किया गया है।