फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सड़क हादसे में घायल दूसरे भाई की मौत

विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
हल्द्वानी। कालाढूंगी क्षेत्र में चार दिसंबर रात सड़क हादसे में घायल युवक की रविवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। एक भाई की हादसे में मौके पर मौत हो गई थी और चार लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन

चार दिसंबर को चंद्रशेखर और उसका भाई तारा दत्त जोशी (48) स्थानीय डेयरी से दूध देकर लौट रहे थे। तभी उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई थी। हादसे में बैलपोखरा स्थित बंदरजूड़ा निवासी तारा दत्त की मौके पर ही मौत हो गई थी। भाई चंद्रशेखर जोशी (42) को गंभीर हालत में सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया था। रविवार रात इलाज के दौरान चंद्रशेखर की भी मौत हो गई। एक सप्ताह के भीतर दो बेटों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें