फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगलों के साथ मौसम भी उगलने लगा ‘आग’

Wed, 18 May 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
जंगलों की आग के साथ अब मौसम भी आग उगलने लगा है। मंगलवार को ज्योलीकोट के जंगल आग से धधके तो हल्द्वानी में पारा 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। पारा चढ़ने के साथ दोपहर में लू के थपेड़ों ने लोगोें को बेहाल किया। अपराह्न चार बजे तक बाजारों और सड़कों पर सुनसानी रही। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 72 घंटों में गर्म हवाएं लोगों को बेहाल करेंगी। हालांकि, पर्वतीय इलाकों में हल्की बरसात की संभावना है। 

जंगलों की भीषण आग ने इस साल मई में तापमान में वृद्धि की। गर्मी बढ़ने के साथ जंगलों में फिर आग लगने की घटनाएं शुरू हो गई हैं। मंगलवार को मनोरा वन रेंज के अंतर्गत बलिया नाला से सटे जंगलों में सुबह साढ़े दस बजे आग धधक उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। हवा के साथ आग आलूखेत तक जा पहुंची। वन रेंज अधिकारी एनके जोशी और ज्योलीकोट के चौकी इंचार्ज मनव्वर सिंह के नेतृत्व में वन कर्मी आग बुझाने में जुटे रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जंगल की आग का असर मौसम पर भी पड़ा। हल्द्वानी में मंगलवार को इस मौसम में पहली बार 41 डिग्री पारा पहुंचा। पारा चढ़ने के साथ गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोग बेहाल रहे। दोपहर 12 बजे से अपराह्न चार बजे तक लोग लू के थपेड़ों से बचते नजर आए। बाजार और सड़कों पर सुनसानी रही। 24 घंटे व्यस्त रहने वाली बरेली रोड की सड़क पर दूर दूर तक कोई वाहन नजर नहीं आया। दोपहर में कालाढूंगी चौराहा, मुखानी चौराहा और सिंधी चौराहा पर भी गिनती के लोग नजर आए। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 72 घंटों तक मैदानी इलाकों में लू चलेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें