फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: शराब की दुकानों के विरोध में एसडीएम का घेराव 11 को

Thu, 10 Apr 2025 02:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर के ग्राम मालधन और पाटकोट में शराब की नई दुकानें खोलने का विरोध तेज हो गया है। ग्रामीणों ने दुकानों को तत्काल बंद करने और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बुधवार को ग्राम मालधन में महिला एकता मंच की सरस्वती जोशी ने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार देने में फेल हो गई है।आरोप लगाया कि गांवों में शराब की दुकानें खोलने से बेरोजगार युवाओं नशे के दलदल में धकेलने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि जल्द ही मांग नहीं मानी गई तो 11 अप्रैल को एसडीएम और आबकारी अधिकारी का घेराव किया जाएगा। 16 अप्रैल को शराब की दुकानों के विरोध में जुलूस निकाला जाएगा।
मालधन में धरना देने वालों में कविता, भगवती आर्य, पुष्पा, विनीता टम्टा और पाटकोट में प्रदर्शन करने वालों में कविता मेहरा, हेमा, खष्टी देवी, पूनम रावत, मोहनी देवी आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें