फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: ओल्ड लंदन हाउस में लगी आग की घटना की जांच करेंगे एसडीएम

Fri, 05 Sep 2025 02:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। मल्लीताल स्थित ओल्ड लंदन हाउस में लगी आग की घटना में महिला की मौत मामले की मजिस्ट्रीयल जांच के लिए एसडीएम को जांच अधिकारी नामित किया गया है। एसडीएम ने लोगों से घटना के प्रमाण या साक्ष्य उनको उपलब्ध कराने की अपील की है। एसडीएम नवाजिश खलिक ने बताया कि 27 अगस्त की रात लगभग 10:15 बजे नैनीताल के मल्लीताल स्थित मोहन-को-चौराहा के पास ओल्ड लंदन हाऊस के प्रथम तल पर हुए अग्निकांड में एक महिला की मौत हुई थी। साथ ही आठ लोगों के घायल होने की घटना प्रकाश में आई है। उन्होंने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल की ओर से उक्त घटना की मजिस्ट्रीयल जांच हेतु उनको जांच अधिकारी नामित किया है। उन्होंने कहा कि घटना के संबंध में किसी भी व्यक्ति को कुछ कहना हो, कोई प्रमाण व साक्ष्य प्रस्तुत करने हों तो किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय में उपस्थित होकर साक्ष्य प्रस्तुत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें