फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कोटाबाग में एसडीएम पंत ने सुनीं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कालाढूंगी। कोटाबाग के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में बृहस्पतिवार बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन हुआ। इसमें एसडीएम विपिन चंद्र पंत ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। कई मामलों का तत्काल निस्तारण किया गया। विधायक प्रतिनिधि विकास भगत ने भी शिविर में मौजूद रहकर लोगों की समस्याएं सुनीं और कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों के गांव-गांव पहुंचने से लोगों को अपनी बात रखने का अवसर मिल रहा है। राज्यमंत्री सुरेश भट्ट, राज्यमंत्री शांति मेहरा, राज्यमंत्री पूरन चंद्र नैनवाल ने भी सरकार की उपलब्धियों से जनता को अवगत कराया। इस दौरान कई विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए थे। इनमें लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही लाभार्थियों को मौके पर ही लाभान्वित किया गया। वहां तहसीलदार ईश्वर सिंह भीमा, ब्लॉक प्रमुख मनीषा जंतवाल, बीडीओ डॉ. श्वेता, मंडल अध्यक्ष कमलेश पांडे, जिला पंचायत सदस्य अर्णव कंबोज, दीपा ढोंडियाल आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें