हल्द्वानी। उपजिलाधिकारी राहुल शाह ने मंगलवार को नंधौर नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण हो रहे भूमि कटाव की स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने आमखेड़ा गाँव, मुखानी खड़कू, बिहारी नगर एवं आसपास के क्षेत्रों को देखा।
विज्ञापन
निरीक्षण में यह पाया गया कि नंधौर नदी के तेज प्रवाह के कारण कुछ स्थानों पर वह वन भूमि (जिसका उपयोग किसान कृषि कार्य हेतु कर रहे थे) कटाव की चपेट में आई है। उन्होंने प्रारंभिक आकलन के लिए राजस्व एवं वन विभाग की संयुक्त टीम को निर्देशित किया।
निरीक्षण के दौरान संतोष पंत, एस.डी.ओ. वन (तराई पूर्वी प्रभाग), दयाल चंद्र मिश्रा, नायब तहसीलदार, तथा वन एवं राजस्व विभाग की टीम उपस्थित रही। एसडीएम ने सिंचाई विभाग को नंधौर नदी में त्वरित सुरक्षात्मक कार्य एवं चैनलाइजेशन के निर्देश दिए । माय सिटी रिपोर्टर