फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने मंडी में मारा छापा

Thu, 28 May 2015 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
पालीथिन का प्रयोग थम नहीं रहा है। शिकायत मिलने के बाद एसडीएम पंकज उपाध्याय ने दलबल के साथ बुधवार को मंडी में छापा मारा। छापे में बड़ी पालीथिन जिसमें मिर्च रखी थी, उसे जब्त कर लिया गया। प्रशासन ने अब मंडी प्रबंधन को चेकिंग करने के साथ ही हर हाल में सुनिश्चित करने को कहा है कि मंडी में बाहर से पालीथिन नहीं पहुंचे और उसका इस्तेमाल भी परिसर क्षेत्र में न हो।
विज्ञापन


मंडी में बड़ी संख्या में पालीथिन का इस्तेमाल होता है। इसमें सब्जियों को 20-25 किलो की पालीथिन में रखा जाता है। इसकी सबसे ज्यादा डिमांड होती है। सूचना पर एसडीएम ने मंडी प्रबंधन के साथ छापामार कार्रवाई ए-ब्लाक से शुरू की। टीम को बी-ब्लाक में शिव लाल सूरज केसरवाली के टिनशेड से दो-दो किलो के मिर्च के पैकेट बनाए हुए मिले। बाबू लाल शंकर लाल फर्म से खरीदकर पालीथिन के दो-दो किलो के 15 के पैकेट बनाए थे, जिन्हें पहाड़ भेजने की तैयारी थी। मंडी समिति ने आढ़ती को चेतावनी देने के साथ 500 रुपये का जुर्माना वसूला है।

एसडीएम का कहना है कि मंडी समिति एक सप्ताह तक प्रति वाहन 500 रुपये जुर्माना वसूलने और वाहन स्वामियों को पालीथिन में सब्जी लेकर न आने को समझाएंगे। एक सप्ताह बाद एक हजार का जुर्माना वसूला जाएगा। तीसरी बार पकड़ने में प्रति पालीथिन गुणात्मक जुर्माना वसूला जाएगा। टीम में मंडी निरीक्षक टीपी गुरुरानी, भुवन गोस्वामी, पंकज वर्मा, संजय कुमार सिंह, जय सिंह मोनाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें