फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: आबादी से हटेंगी कबाड़ियों की दुकानें

Fri, 21 Aug 2026 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। शहर में आबादी क्षेत्र से कबाड़ियों को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नगर निगम ने वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी और सफाई निरीक्षकों को ऐसी दुकान व गोदाम चिह्नित कर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। नए आदेश के तहत आबादी क्षेत्र में नई दुकान खोलने पर भी पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन

नगर निगम बोर्ड बैठक में पिछले दिनों शहर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में गंदगी, चोरी जैसे अपराध और आग लगने की आशंका के मद्देनजर कबाड़ियों के कारोबार पर आपत्ति जताते हुए इस पर सख्ती से अंकुश लगाने का प्रस्ताव पास हुआ था। अनुमान के मुताबिक बनभूलपुरा, रेलवे स्टेशन के पास, बरेली रोड के साथ ही निगम के नये वार्ड मुखानी, कुसुमखेड़ा, कमलुवागांजा आदि क्षेत्रों के गली-मोहल्लों में भी बेरोकटोक 90 से 100 कबाड़ की दुकानें खोली गई हैं। बृहस्पतिवार को नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने स्वास्थ्य अनुभाग को पत्र जारी कर कार्रवाई को कहा है। स्पष्ट किया गया है कि संबंधित के खिलाफ नगर निगम अधिनियम 1959 के तहत कार्रवाई करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें