नैनीताल। सिलवर जोन फाउंडेशन एवं शेरवुड विद्यालय प्रबंधन की संयुक्त पहल पर बृहस्पतिवार से शेरवु़ड कॉलेज में तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू हो गई है। इसमें दिल्ली, गुरुग्राम, गाजियाबाद, सिकंदराबाद समेत उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के 30 विद्यालयों के प्रधानाचार्य भाग ले रहे हैं। कार्यशाला में प्रधानाचार्यों को विद्यालय प्रशासन का प्रबंधन, ली़डरशिप, शिक्षा के लक्ष्य समेत अहम जानकारियां दी जाएंगी।
उद्घाटन समारोह के मुख्य वक्ता शेरवुड के प्रधानाचार्य अमनदीप संधू ने कहा कि देश व समाज ने विद्यालय प्रबंधन को शिक्षा के माध्यम से देश के भविष्य को तैयार करने की अहम जिम्मेदारी दी है। इन्हीं के माध्यम से कल का भविष्य लिखा जाना है। इसलिए विद्यालयों के मुखिया कोे अपनी इस जिम्मेदारी को समझना होगा। शिक्षा की बेहतरी के लिए लक्ष्य का होना जरूरी है। मौजूदा संसाधनों के अनुरूप विद्यार्थियों और शिक्षा का लक्ष्य चुनकर इसकी प्राप्ति के प्रयास करने होंगे। अन्य किसी उपक्रम में तैयार सामान की गुणवत्ता को बदला जा सकता है लेकिन शिक्षा के क्षेत्र में ऐसा नही हैं। शिक्षा के माध्यम से की गई चूक समाज के लिए घातक हो सकती है। हमारा उद्देश्य हो कि हम गर्व से कह सके कि हमारे विद्यालय ने देश को इन्हें सौंपा है। इससे पू्र्व दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
कार्यक्रम समन्वयक पंकज गहलोत ने बताया कि सिलवर जोन फाउंडेशन की ओर से पूर्व में दुबई, श्रीलंका, पेरिस, यूएई में कार्यक्रम किए जा चुके हैं। फाउंडेशन ओलंपियाड समेत बेहतर शिक्षा के लिए कार्यशाला कराते रहती है। कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को चांफी में मेडिटेशन, वैल्यू एडिशन, लीडरशिप, सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। शनिवार को कार्यक्रम का समापन होगा। प्रशिक्षण प्राप्त प्रधानाचार्य अन्य शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे। इस दौरान रश्मि आनंद, अनुराग सिंह, डा.रोहित शर्मा, अनिल शर्मा, अंजना रिचर्ड भुवन त्रिपाठी, भावना राना, डाॅ. मोनिका कपूर, विकास चौहान, प्रवीन त्यागी आदि रहे।