नैनीताल। माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं मंडल के अंतर्गत सहायक अध्यापक (एलटी) के स्थानांतरण में पद स्थापना को लेकर दूसरे दिन 106 शिक्षकों को काउंसलिंग के माध्यम से विद्यालय आवंटित किए गए।
शनिवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के सभागार में अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं लीलाधर व्यास के नेतृत्व में काउंसलिंग प्रक्रिया हुई। व्यास ने बताया कि पति-पत्नी श्रेणी, विधवा, तलाकशुदा, वरिष्ठ कार्मिकों के साथ दुर्गम से दुर्गम व दुर्गम से सुगम क्षेत्र में अनुरोध के आधार पर महिला संवर्ग में कार्यरत शिक्षकों को विद्यालय आवंटित किए गए।
दूसरे दिन 351 शिक्षकों को बुलाया गया था और विभिन्न श्रेणियों में 106 शिक्षकों को विद्यालय आवंटित किए गए। काउंसलिंग में जिला शिक्षा अधिकारी अल्मोड़ा पीएस बिष्ट, पीएस जंगपांगी, अंशुल बिष्ट, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मनोज कुमार भट्ट, निधि रावत, जगमोहन रौतेला, ललित उपाध्याय, मनोज भट्ट, संजय रौतेला आदि थे।