फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौजानी कॉलेज में दो शिक्षकों पर छेड़छाड़ के आरोप के बाद बखेड़ा

Sun, 15 Oct 2017 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर (नैनीताल)।
विज्ञापन
स्कूल में छात्राओं के हंगामे की जांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। राजकीय इंटर कॉलेज गौजानी के दो शिक्षकों पर छात्राओं से अश्लील हरकतें और अभद्रता करने का आरोप लगाकर अभिभावकों ने जमकर हंगामा काटा। उन्होंने दोनों आरोपी शिक्षकों को तत्काल कॉलेज से हटाने की मांग की। उनकी प्रधानाचार्य से नोकझोंक भी हुई। हंगामे के दौरान पुलिस के कॉलेज पहुंचने तक दोनों आरोपी शिक्षक स्कूल से फरार हो चुके थे।   
विज्ञापन


कुछ छात्राओं ने अपने अभिभावकों से कॉलेज में दो शिक्षकों द्वारा छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने की शिकायत की। इससे भड़के अभिभावकों ने शनिवार को कॉलेज पहुंचकर प्रभारी प्रधानाचार्य का घेराव किया और दोनों आरोपी शिक्षकों को तत्काल हटाने की मांग की।

काफी देर तक जब हंगामा शांत नहीं हुआ तो पुलिस को सूचना दी गई। इस बीच आरोपी दोनों शिक्षक भाग गए। पुलिस ने बमुश्किल अभिभावकों को शांत करवाया। इसके बाद अभिभावक कोतवाली पहुंचे और आरोपी शिक्षकों के खिलाफ तहरीर दी।  
विज्ञापन


एसएसआई कविंद्र शर्मा ने बताया कि जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। वहीं प्रभारी प्रधानाचार्य रविशंकर चौबे ने कहा कि घटना 10 अक्तूबर की बताई जा रही है। किसी भी अभिभावक ने इससे पहले कोई भी लिखित सूचना नहीं दी थी।  फिलहाल वे अपने स्तर से भी जांच कर रहे हैं। इसकी सूचना सभी विभागीय अधिकारियों को लिखित रूप से दे दी गई है। 

मार्च में सेवानिवृत्त होने वाला है एक शिक्षक
प्रभारी प्रधानाचार्य ने बताया कि यह घटना गले नहीं उतर रही है क्योंकि एक अध्यापक इसी विद्यालय में 12 वर्षों की सेवा के बाद मार्च में सेवानिवृत्त होने वाला है। दूसरा अध्यापक भी 22 साल की सेेवा दे चुका है। दोनों के खिलाफ अब तक कोई शिकायत नहीं आई।

हां अध्यापक सख्त स्वाभाव के जरूर हैं। शायद इसी वजह से किसी छात्रा को बुरा लगा होगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। इस दौरान ब्लाक प्रमुख संजय नेगी, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नेगी दिनेश मेहरा ने भी जांच कर शिक्षकों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें