फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नशे में चलाते मिले स्कूली वाहन, चार गाड़ियां सीज, 373 के चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। स्कूली बच्चों की जान से खिलवाड़ करने में वाहन चालकों ने कोई कमी नहीं छोड़ी। यह बात पुलिस के चलाए सात दिवसीय विशेष अभियान में सामने आई। स्कूली वाहन हों या यात्री बसें, सभी के चालक नियमों की धज्जियां उड़ाते पकड़े गए। चालक के नशे में मिलने पर स्कूलों की चार बसें सीज की गईं।
विज्ञापन


एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने बताया कि 16 से 22 नवंबर तक जिलेभर में विशेष वाहन निरीक्षण अभियान चलाया गया था। इस दौरान पुलिस ने वाहनों के दस्तावेज, फिटनेस और सुरक्षा मानकों की जांच की। खास तौर पर बच्चों को स्कूल लाने और ले जाने वाले वाहनों पर निगरानी रखी गई। एक सप्ताह में ही यातायात नियमों की अनदेखी के 373 मामले सामने आ गए। 2674 वाहनों की जांच में पुलिस ने नियम तोड़ने वालों के चालान तो किए ही नशे की हालत में वाहन चलाने पर चार वाहनों को सीज भी कर दिया। इसके अलावा 373 वाहन चालकों के चालान काटे गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें