फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: विद्यालय के छात्रों पर बदतमीजी का आरोप

Sat, 18 May 2024 02:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नगर के मल्लीताल क्षेत्र के एक निजी स्कूल की छात्रा ने अपने ही स्कूल के छात्रों पर उनका पीछा करने व बदतमीजी करने का आरोप लगाया। परिजनों को पता लगने पर दोनों पक्षों में विवाद हुआ तो मारपीट हो गई और मामला कोतवाली पहुंच गया।
विज्ञापन

बीते दिनों मल्लीताल निवासी एक छात्रा ने स्कूल के छात्रों पर पीछा कर बदतमीजी करने की बात अपने भाई को बताई थी। छात्रा के भाई ने छात्र को धमकाकर पीटा तो वह अपने बड़े भाई को बुला लाया। जहां दोनो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट के बाद छात्रा अपने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची। जहां पुलिस की ओर से दूसरे पक्ष को भी कोतवाली बुलाया गया। पुलिस की ओर से कार्रवाई की बात पर दोनों पक्ष शांत हो गए। एसएसआई पीएस मेहरा ने बताया कि दोनों पक्षों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें