पिछले कुछ समय से नैनीताल में फिल्म और वेब सिरीज की शूटिंग का दौर चल रहा है। फिल्म अभिनेत्री काजोल और कृति सेनन के बाद बुधवार को अभिनेता अभय देओल फिल्म ‘बन टिक्की’ की शूटिंग के लिए नैनीताल पहुंचे। बुधवार को माल रोड और पंत पार्क में फिल्म के कुछ दृश्य फिल्माए गए। इस दौरान शूटिंग देखने वालों का तांता लगा रहा।
मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही बन रही फिल्म ‘बन टिक्की’ की शूटिंग बुधवार से ही शुरू हुई है। इसमें लीड रोल अभिनेता अभय देओल का है। बुधवार को अभय देओल ने अपर माल रोड व मल्लीताल पंत पार्क में फिल्म के लिए कई सीन फिल्माए गए। फिल्म के सीन शूट करने के बाद अभय देओल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में नैनीताल की वीडियो शेयर की है। बताया जाता है कि ‘बन टिक्की’ की शूटिंग नैनीताल और इसके आसपास के क्षेत्रों में 20 से 22 दिनों तक चलेगी।
यह भी पढ़ें- Prasanna Bisht: पहाड़ की बेटियों के लिए मिसाल बनी उत्तराखंड की प्रसन्ना, फिल्म 'फर्रे' में आएगी नजर