फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: एससीसी सौड़ क्लब ने जीत दर्ज की

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। डीएसए मैदान में खेली जा रही स्व. एनके आर्या स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत बुधवार को एकमात्र मुकाबला हुआ। बारिश के कारण दूसरा मुकाबला स्थगित करना पड़ा। खेल मैदान में हुआ मुकाबला एससीसी सौड़ क्लब एवं चैंपियन इलेवन के बीच हुआ। चैंपियन इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर मेंं सभी खिलाड़ियों के नुकसान पर 75 रन बनाए। सौड़ की टीम ने आठ ओवर में एक विकेट के नुकसान पर जीत के लिए निर्धारित रन बना लिए। अंपायर मनोज जगाती एवं मो. बिलाल जबकि स्कोरर वंश रहे। आंखों देखा हाल सैयद रेयान ने सुनाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें