फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष ने की लंबित मामलों की समीक्षा

विज्ञापन
बहुउद्देशीय भवन में एससी-एसटी मामलों की समीक्षा करते अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष व नैनीताल ? - फोटो : HALDWANI
विज्ञापन
हल्द्वानी। अनुसूचित जाति, जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष पीसी गोरखा ने शनिवार को पुलिस अधिकारियों के साथ एससी-एसटी एक्ट के दर्ज मामलों में हो रही कार्रवाई की समीक्षा की।
विज्ञापन

पुलिस बहुउद्देशीय भवन में हुई समीक्षा बैठक में आयोग उपाध्यक्ष ने पूरी हो चुकी विवेचनाओं को जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीड़ित को आर्थिक सहायता दिलाए जाने के लिए बिना किसी देरी के कार्रवाई करने की बात कही। एससी एसटी एक्ट के मामलों में जल्द कार्रवाई करने के साथ ही उसका गलत इस्तेमाल न हो, इसके लिए सख्ती करने की भी बात कही। बैठक में एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी सिटी हरबंस सिंह, सीओ हल्द्वानी भूपेंद्र सिंह धौनी, सीओ रामनगर बलजीत सिंह, सहायक समाज कल्याण अधिकारी राहुल कुमार आर्य, वाचक सीएस कन्याल आदि अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें