नैनीताल। डीजी एटीआई भगवती प्रसाद पांडे और पद्मश्री अनूप साह ने मंगलवार को राजकीय मौन पालन केंद्र ज्योलीकोट में व्यवस्थाएं देखीं। वरिष्ठ कीटविद भावना जोशी ने केंद्र के माध्यम से किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई। कर्मचारियों ने इंडिका और मैलिफेरा मौनवंशों के बारे बताया। उन्होंने बटन मशरूम व ढिंगरी मशरूम के उत्पादन के बारे में जानकारी ली। संवाद