नैनीताल। नैनीताल में मंगलवार को भारी बारिश के दौरान जिला प्रशासन को चार्टनलॉज क्षेत्र की याद आई। प्रशासन की टीम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर रोकथाम के लिए क्षेत्र में तिरपाल डाल दी। वहीं लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। मूसलाधार बारिश से भूस्खलन की आशंका को देखते हुए एसडीएम नवाजिश खलिक के नेतृत्व में लोनिवि व पालिका की टीम ने चार्टन लॉज का निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि क्षेत्र भूस्खलन की दृष्टि से संवेदनशील है। यहां के 18 परिवार खतरे की जद में हैं। अगर जरूरत पड़ी तो उनको शिफ्ट किया जा सकता है और नियमानुसार मदद भी की जाएगी। संवाद