फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: इसने देखा उसने देखा सबने देखा, कैसी अद्भुत नजर आ रही विंटर रेखा

Fri, 24 Nov 2023 01:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
नैनीताल से नजर आ रही विंटर लाइन।
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल और इसके आसपास के कस्बों में आजकल शाम का वक्त बेहद आकर्षक नजारा प्रस्तुत कर रहा है। सूर्यास्त के समय पूरा क्षितिज अनोखे चटक रंगों से सराबोर हो जाता है। लगता है जैसे प्रकृति ने आकाश में होली के रंग बिखेर दिए हों। जहां से भी क्षितिज नजर आता है वहां शाम के समय पर्यटकों और फोटोग्राफी के शौकीनों का जमावड़ा नजर आता है।
विज्ञापन


आजकल दिन में नैनीताल का मौसम बेहद खुशनुमा है। दिन भर चटक धूप रहती है। हालांकि सुबह शाम सर्दी भी खासी है। इन दिनों शाम ढलने के साथ ही नैना पीक, किलबरी मार्ग, कालाढूंगी मार्ग सहित हल्द्वानी मार्ग पर हनुमानगढ़ी, ताकुला और निकटवर्ती नौकुचियाताल आदि से पश्चिम में क्षितिज की ओर आकाश में एक लंबी पीली, गुलाबी और नारंगी रेखा नजर आती है। यही शिशिर रेखा या विंटर लाइन है। इसका नजारा इतना आकर्षक है कि इसे देख कर पर्यटक अभिभूत हो रहे हैं। नजारे को इस सीजन में रोजाना देखने वाले स्थानीय नागरिकों के भी कदम एक बार को ठहर जाते हैं। नैनीताल और आसपास से यह खूबसूरत नजारा नवंबर प्रथम सप्ताह से दिसंबर की समाप्ति नजर आता है।

दरअसल इस मौसम में वायुमंडल की नमी और मैदानी क्षेत्रों की धूल और धुएं के कण एक खास ऊंचाई तक पहुंचने के बाद एक सीधी क्षितिज के समानांतर रेखा में स्थिर हो जाते हैं। जब अस्त होते सूर्य का प्रकाश इस रेखा पर पड़ता है तो विभिन्न रंगों के परावर्तन के कारण अलग अलग रंगों में यह विंटर लाइन नजर आती है। संवाद
विज्ञापन








केवल स्विट्जरलैंड, मसूरी, मिजोरम और नैनीताल से आती है नजर

नैनीताल। विंटर लाइन एक खास मौसम में केवल स्विट्जरलैंड, मसूरी, मिजोरम और नैनीताल से ही नजर आती है। इसकी वजह इनकी विशेष भौगोलिक परिस्थिति और इनके फुटहिल में मैदानी बस्ती स्थित होना है।





प्रचार प्रसार से बन सकती है पर्यटन का आधार
नैनीताल। विंटर लाइन का खूबसूरत नजारा लगभग दो माह तक नजर आता है। इस अवधि में इसका व्यापक प्रचार प्रसार ऑफ सीजन के दिनों में यहां पर्यटन को बढ़ावा दे सकता है। मसूरी में इस सीजन में विंटर कार्निवाल आयोजित किया भी जाता रहा है हालांकि नैनीताल में अभी तक ऐसे प्रयास नहीं हुए हैं। कुमाऊं मंडल विकास निगम के महाप्रबंधक पर्यटन और होटल एसोसिएशन नैनीताल के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने कहा है कि इस बारे में सभी पक्षों से वार्ता कर इसे पर्यटन जोड़ कर पर्यटन व्यवसाय बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें