फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: आतंकी मुठभेड़ में रातीघाट के पैरा कमांडाे संजय शहीद

Fri, 24 Nov 2023 01:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
रातीघाट निवासी शहीद संजय सिंह बिष्ट, की फाइल फोटो।
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। जम्मू के राजोरी में बुधवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में घायल हुए नैनीताल जिले के हली गांंव निवासी और लांस नायक संजय बिष्ट (28) पुत्र देवेंद्र सिंह बिष्ट शहीद हो गए। जवान बेटे के बलिदान होने की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सैन्य अधिकारियों ने परिजनों को संजय के घायल होने की सूचना दी।
विज्ञापन




लांस नायक संजय बिष्ट को भारतीय सेना में सेवा करते हुए 12 साल हो गए थे। वर्तमान में सेना में बताैर पैरा कमांडाे के ताैर पर तैनात संजय बिष्ट का परिवार रातीघाट में रहता है। उनके पिता देवेंद्र सिंह बिष्ट रातीघाट में दुकान चलाने के साथ उप डाकघर में पोस्ट मास्टर का काम करते हैं। संजय अविवाहित थे। संजय अपने पीछे माता-पिता, बड़े भाई और बहनों को रोता बिलखता छोड़ गए हैं। अपने क्षेत्र के बेटे के शहीद होने की खबर आने के बाद रातीघाट बाजार और आसपास के क्षेत्र में माहौल गमगीन है। परिजनों ने बताया कि शहीद का पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह रातीघाट घर लाया जाएगा। इसके बाद सैन्य सम्मान के साथ शहीद को अंतिम विदाई दी जाएगी। कोश्याकुटोली के एसडीएम बीसी पंत, तहसीलदार समेत राजस्व अधिकारियों ने शहीद के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें