फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झील और नालों पर नजर रखने को डीएम ने बनाया वाट्सएप ग्रुप

विज्ञापन
whats app good news - फोटो : SELF
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीझील एवं नालों की प्रतिदिन सफाई व्यवस्था की निगरानी के लिए डीएम ने ‘सेव नैनी लेक’ नाम से वाट्सएप ग्रुप बनाया है। उन्होंने नगर पालिका के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे झील, नालों एवं शहर की प्रतिदिन सफाई करते हुए फोटो वाट्सएप ग्रुप में डालेंगे, वाट्सएप ग्रुप में पालिका अधिकारियों के साथ ही अधिशासी अभियंता सिंचाई, जल संस्थान और प्रशासनिक अधिकारी जोड़े गए हैं। यह अधिकारी प्रतिदिन झील, नालों की सफाई एवं जल स्तर की निगरानी करेंगे। डीएम ने कहा कि नैनी झील, नालों की सफाई, लेक कंट्रोल रूम पर जल स्तर की प्रतिदिन पैनी नजर रखने, निगरानी के लिए वाईफाई एनेबल्ड ऑल वेदर हाई रिजुलेशन कैमरे मंदिर, नाले, ठंडी सड़क, तल्लीताल गांधी चौक के पास लगाए जाएंगे। बृहस्पतिवार सुबह नैना देवी मंदिर से ठंडी सड़क, शनि मंदिर, फांसी गधेरा, तल्लीताल डांट, बोट हाउस क्लब झील किनारे नाव और पैडल बोट से सफाई की गई। डीएम ने जनता से भी अपील की है कि वे नगर में जहां भी कूड़ा देखें या फिर कूड़ा डालने वाले को देखें, उनकी फोटोग्राफ वाट्सएप के माध्यम से किसी भी प्रशासनिक अधिकारी के नंबर पर भेज सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें