फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेक सिटी क्लब ने हरेला महोत्सव की शुरुआत की

विज्ञापन
नैनीताल में हरेला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब ने होटल पवेलियन में पारंपरिक वेशभूषा पहन कर हरेला महोत्सव की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने कुमाऊंनी गीत और झोड़ा भी किया। कार्यक्रम संयोजक मीनाक्षी कीर्ति ने बताया कि इस वर्ष 2 दिनी हरेला महोत्सव का आयोजन 20 और 21 जुलाई को किया जाएगा। 20 जुलाई को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस वर्ष महोत्सव में कुमाऊं एवं गढ़वाल के साथ ही हरियाणा और हिमाचल की 8 टीमें भाग लेंगी। साथ ही प्रख्यात गायिका माया उपाध्याय की प्रस्तुति भी दी जाएगी। इस दौरान क्लब अध्यक्ष आशा पांडे, मीनू बुधलाकोटी, रानी साह, गीता साह, आभा साह, ज्योति वर्मा, ज्योति ढौडियाल, पिंकी मुंडे, ममता जोशी, हेमा भट्ट, भारती साह, संगीता श्रीवास्तव, पल्लवी गहतोड़ी आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें