ग्राम हिम्मतपुर डोटियाल एवं सेमलखलिया में जंगली जानवरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने पार्क निदेशक समीर सिन्हा को ज्ञापन सौंपा।
मंगलवार की सुबह पार्क निदेशक को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा हिम्मतपुर डोटियाल, सेमलखलिया में 15 दिन से हाथी, हिरन और नील गाय धान, सोयाबीन की फसल को नुकसान पहुंचा रही हैं।
विभाग को सूचित करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने निदेशक से गांव में हो रहे नुकसान पर रोक लगाने के लिए प्रत्येक ग्रामीण को सोलर लाइट देने की मांग की है।
इस दौरान पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गणेश रावत, वरिष्ठ भाजपा नेता हरीश पंत, ओम प्रकाश गौड, मोहन सिंह नेगी, कुबेर गुसाईं, राजेंद्र सिंह, मान सिंह, कृपाल सिंह, कुंदन सिंह, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।