फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: महाशिवरात्रि पर भव्य सद्भावना सम्मेलन में पहुंचेंगे सतपाल महाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं। श्री हंस प्रेम योग आश्रम संजय नगर द्वितीय बिंदुखत्ता में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर 15 फरवरी को विराट सद्भावना सम्मेलन का आयोजन होगा। सम्मेलन को सतपाल महाराज संबोधित करेंगे। मुख्य संयोजक एवं मानव उत्थान सेवा समिति के राष्ट्रीय संगठन सचिव महात्मा सत्यबोधानंद ने पत्रकारों को बताया कि 15 फरवरी को सुबह 10 से 2 बजे तक सद्गुरु देव सतपाल महाराज, अमृता माताजी एवं अन्य दिव्य विभूतियां पहुंचेंगी। बताया कि कथा पंडाल, सुरक्षा, स्वास्थ्य, आवास, भंडारा समेत 63 विभागों का गठन किया गया है। सद्भावना सम्मेलन से पूर्व सतपाल महाराज बिंदेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करेंगें। पारंपरिक परिधानों से सुसज्जित मातृशक्ति मंगल कलश यात्रा के साथ शोभायमान रहेंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें