फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: आरबीएस बॉयज एवं बंकर इलेवन

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। मल्लीताल खेल मैदान में आयोजित पृथ्वीराज सिंह बिष्ट स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत शनिवार को खेले गए मुकाबलों में आरबीएस बाॅयज एवं बंकर इलेवन विजयी हुए। नगर पालिका, डीएसओ एवं डीएसए के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में आरबीएस बॉयज ने 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 277 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में खेलते हुए स्टार बॉयज की टीम दस ओवर में सभी विकेट खोकर 35 रन ही बना सकी। दूसरे मुकाबले में हिल फायर इलेवन ने 16 ओवर में सभी विकेट खोकर 99 रन बनाए। जवाब में खेलते हुए बंकर इलेवन की टीम ने 11 ओवर में तीन विकेट खोकर विजयी रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें