फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सरवरयार खान ने अपने बयान पर जताया खेद

Wed, 19 Mar 2025 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। कांग्रेसी नेता सरवरयार खान ने उत्तराखंड स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व उत्तराधिकारी संगठन के नोटिस का जवाब दिया है। उन्हाेंने कहा कि वह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार से हैं। उनके दादा स्व. अकबर यार खान और स्व. शहादत यार खान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। सेनानी परिवार से होने के कारण वह स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व उनके उत्तराधिकारियों का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा पिछले दिनों स्थानीय पूर्व विधायक की अनर्गल टिप्पणी सुनते और लोगाें की ओर से फोन पर पूछने पर उन्होंने अनजाने और आवेश में बयान दिया था। अपनी गलती का आभास होते ही अविलंब सार्वजनिक रूप से क्षमा याचना भी कर ली थी। उन्होंने कहा यदि उनके बयान से कोई भी आहत हुआ है तो वह अनजाने व आवेश में की गई टिप्पणी पर खेद जताते हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता सरवरयार खान पर कार्रवाई की मांग
रुद्रपुर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर अमर्यादित टिप्पणी करने के मामले में किच्छा के कांग्रेस नेता सरवरयार खान के खिलाफ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारियों ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने एडीएम को डीएम के नाम ज्ञापन सौंपकर सरवरयार खान पर कार्रवाई करने की मांग की है। मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचे लोगों ने एडीएम अशोक कुमार जोशी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हाजी सरवरयार खान ने अपने फेसबुक एकाउंट पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की थी। यह बयान देशभक्तों को अपमानित करने वाला है। उन्होंने खान के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की। वहां पर विक्की विश्वास, पंकज कुमार पांडेय, रविकांत, भरत मिश्रा, मनीष कुमार, भूपाल सिंह, दीपक मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें