फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारिम हत्याकांड : पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लिया

Sat, 19 Jul 2025 01:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। सारिम हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपी की कुर्की के आदेश होने पर आरोपी ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि 13 जून की रात को काशीपुर रोड पर एक ढाबे के सामने लड़कों के दो गुटों में मारपीट हो गई थी जिसमें सारिम पुत्र असरफ की हत्या हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

हत्याकांड में अरमान निवासी बागबस्ती, गुलरघट्टी फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कुर्की के आदेश को उसके घर पर चस्पा किया गया था। आरोपी ने शुक्रवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। न्यायालय से आरोपी को पुलिस रिमांड पर लिया गया।
उसके पास से घटना में प्रयुक्त एक डंडा बरामदगी किया गया। इस दौरान एसएसआई मनोज नयाल, हेड कांस्टेबिल राजेंद्र पुंडीर, कांस्टेबिल प्रयाग कुमार, विपिन शर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें