फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बैडमिंटन, वॉलीबाल और शतरंज में सरस्वती विहार का दबदबा

Fri, 09 Aug 2024 06:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान और भारतीय शिक्षा समिति उत्तराखंड के विद्यालयों की वीरभट्टी स्थित पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रही प्रांतीय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता बृहस्पतिवार को भी जारी रही।
विज्ञापन

दूसरे दिन बैडमिंटन, वॉलीबाल और शतरंज खेलों में मेजबान विद्यालय का दबदबा रहा। बैडमिंटन बालक वर्ग के अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 तीनों वर्गों में प्रेमा जगाती सरस्वती विहार की टीमों ने जीत हासिल की। वॉलीबाल प्रतियोगिता में प्रेमा जगाती सरस्वती विहार की अंडर-14, अंडर-17 वर्ग की टीमें फाइनल में पहुंच गई हैं।
फाइनल मुकाबला अंडर-14 में शांतिपुरी से, अंडर-17 में तुलाराम राजाराम विद्या मंदिर काशीपुर से होगा। अंडर-19 में एसवीएम देहरादून का मुकाबला एसवीएम बागेश्वर से होगा। बृहस्पतिवार को हुए अंडर-19 बालिका वर्ग में एसवीएम देहरादून ने तुलाराम राजाराम विद्या मंदिर काशीपुर को हरा कर स्वर्ण पदक जीता। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें