रामनगर। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने ऊर्जा निगम की ओर से विद्युत दरों में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को जनहित में खारिज करने की मांग की है। इस संबंध में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने सचिव उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग को संबोधित ज्ञापन एसडीओ डीएस निखुर्पा को सौंपा।
इसमें कहा गया है कि 14 अगस्त को होने वाली जनसुनवाई में ऊर्जा निगम उत्तराखंड की ओर से प्रस्तावित बिजली दरों में वृद्धि के प्रस्ताव को जनहित में खारिज किया जाए। इसके अलावा बिजली के बिलों में सरचार्ज के नाम पर की जा रही अवैध वसूली, विद्युत कटौती, लो-वोल्टेज से मुक्ति दिलाने, विद्युत विभाग में खाली पड़े पदों पर नियमित नियुक्ति करने आदि की मांग की गई है। प्रतिनिधिमंडल में मनमोहन अग्रवाल, चिंताराम, मोहम्मद आसिफ, प्रभात ध्यानी शामिल रहे। संवाद