फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरस्वती विहार और एमएल साह बाल विद्या मंदिर रहे चैंपियन

Tue, 11 Oct 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल
विज्ञापन
बास्केटबाल - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
शेरवुड कालेज में द एसोसिएशन ऑफ हिल स्कूल के सहयोग से चल रही तीन दिवसीय इंटर स्कूल बास्केटबाल प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता के बालक वर्ग में पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार ने और बालिका वर्ग में एमएल साह बाल विद्या मंदिर ने ट्राफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन


बालक वर्ग के मुकाबले में पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार ने बिड़ला विद्या मंदिर को 47-36 से हराया। बालिका वर्ग में एमएल साह बाल विद्या मंदिर ने सैंट मैरी कान्वेंट को 37-26 से हराकर ट्राफी पर कब्जा किया। बालक वर्ग में बेस्ट प्लेयर सरस्वती विहार के विवोशन दास और बालिका वर्ग में एमएल साह बाल विद्या मंदिर की नवदीप सिंह संधू को दिया गया।

विजेता टीमों को सेंट मैरी कान्वेंट स्कूल की प्रधानाचार्या सिस्टर सीमा और अजय शर्मा ने ट्राफी देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर बासू साह, राजीव गुप्ता, आनंद खंपा, राजीव वर्मा, श्याम सिंह खंपा, प्रदीप भट्ट, एएस मेहरा आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें