नैनीताल। डीएसए नैनीताल, नैनीताल बैंक और कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से आयोजित कैलाश सिंह बिष्ट स्मृति बालिका फुटबाल प्रतियोगिता जारी है। सोमवार को सेंट जॉन्स और सनवाल स्कूल के मध्य मैच मुकाबला खेला गया। मुकाबले में सनवाल स्कूल ने 2-0 से जीत दर्ज की। रेफरी बृजेश व अनिल रावत रहे। इस मौके पर डॉ. मनोज सिंह बिष्ट, अरविंद पडियार, भगवत रावत, शैलेंद्र बर्गली, पवन खनायत, खीमराज देउपा, संतोष कुमार, वीरेंद्र शाह आदि मौजूद रहे।