लालकुआं (नैनीताल)। हल्द्वानी से किच्छा जा रही कार लालकुआं के पास लावारिस गोवंश से टकराकर सड़क किनारे खंती में गिर गई। दुर्घटना में एक महिला-पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए।
सोमवार को कालाढूंगी से कार किच्छा की ओर जा ही थी। डिपो नंबर पांच के पास विपरीत दिशा से आ रहे मोटरसाइकिल सवारों को बचाने के दौरान कार अचानक आगे आई गाय से टकराकर खंती में जा गिरी। दुर्घटना में कार सवार महिला, युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत कार सवारों को बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस की मदद से हल्द्वानी अस्पताल भिजवाया। घायल गोवंश को सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती के सहयोग से गोशाला भिजवाया गया है। संवाद