फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी जयंती पर जिलेभर में चलाया गया स्वच्छता अभियान

Mon, 03 Oct 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
विज्ञापन
पुरस्कार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गांधी जयंती के अवसर पर जिले भर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। सभी सरकारी, गैर सरकारी, निजी संस्थानों, स्कूलों, कॉलेजों में स्वच्छ भारत के निर्माण में सहयोग देने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर जिलेभर में तमाम सांस्कृतिक और खेल कार्यक्रम हुए। जगह-जगह रैलियां निकालकर गोष्ठी का आयोजन किया गया। अलग-अलग स्थानों पर हुए कार्यक्रमों में स्वच्छता समेत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


नैनीताल में विधायक सरिता आर्या तथा डीएम दीपक रावत ने गांवों में शौचालयों का निर्माण कर खुले में शौच की प्रवृत्ति को समाप्त कर निर्मल ग्राम बनाने वाले 116 ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया। नागरिक एसोसिएशन की पहल पर डीएम ने विभिन्न स्कूलों के बच्चों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। जीआईसी, जीजीआईसी, शेरवुड, अम्तुल, एलपीएस, आल सेंट्स, सेंट मेरी व एमएल साह बाल विद्या मंदिर, बिशप शा, सनवाल समेत विभिन्न स्कूलों के करीब एक हजार बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।

स्वच्छता अभियान पर स्कूली बच्चों दिवाकर, हर्षवर्धन बिष्ट, पूजा, अनुभा, ऐश्वर्या रौतेला, अपूर्व गौरव, कामांक्षी कांडपाल, अभिमन्यु व भूपेंद्र जीना ने विचार रखे। छोटी बच्ची पूजा ने जहां सभी को मोहित किया वहीं ऐश्वर्या रौतेला अंग्रेजी विद्यालय की छात्रा होने के बावजूद हिंदी सुंदर भाषण दिया। इस मौके पर एडीएम आरडी पालीवाल व बीएल फिरमाल, राजेश साह, लक्ष्मी बिष्ट,  ईओ रोहिताश शर्मा, एसडीएम बंदना सिंह समेत तमाम लोग थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें