फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागजाला में 63 लोगों में से 36 के सैंपल लिए

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
हल्द्वानी। जमातों से आने के बाद बुधवार देर रात बागजाला में क्वारंटीन कराए गए 63 लोगों में से बृहस्पतिवार को 36 के सैंपल लिए गए। दूसरी ओर राजकीय मेडिकल कॉलेज में कोरोना संदिग्ध के जांच को गए 42 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। शासन और उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन

बुधवार देर रात पुलिस प्रशासन ने शहर के अलग अलग जगहों से 63 लोगों को बागजाला प्रसार प्रशिक्षण केंद्र में रखा था। सभी को क्वारंटीन कराया था। इनके स्वास्थ्य की जांच के लिए आठ सदस्यों की टीम को लगाया गया था। एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि बृहस्पतिवार को 63 में से 36 के सैंपल लिए गए, जो जांच के लिए राजकीय मेडिकल कालेज के वायरोलाजी लैब भेजे जाएंगे।
दूसरी ओर डॉ. पंत ने बताया कि जिले में 282 को होम क्वारंटीन किया गया है। मोतीनगर में 62, टीआरसी मल्ली ताल में 47, टीआरसी रामनगर में 27, खत्री धर्मशाला रामनगर में 13, छोई रामनगर में 55 और बागजाला में 63 को क्वारंटीन किया गया है। जिले में 224 को क्वारंटीन किया जा रहा है। एसटीएच में पांच, बेस अस्पताल में एक और रामनगर में एक को आइसोलेशन वार्ड में रखा है। स्टेडियम में 301, एमबी डिग्री कॉलेज में 59 की शेल्टर हाउस में स्क्रीनिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें