दिल्ली से चलकर काठगोदाम रेलवे स्टेशन आने वाली संपर्क क्रांति ट्रेन मंगलवार की रात चार घंटा 45 मिनट की देरी से पहुंची। इससे ट्रेन का सफर सात घंटे से बढ़कर 11 घंटे से अधिक होने से रेलयात्री बेहाल हो गए।
ट्रेन का यहां पहुंचने का निर्धारित समय रात 10:45 बजे हैं लेकिन यह देर रात 3:30 बजे काठगोदाम पहुंची। यह गाड़ी पिछले दो सप्ताह से अक्सर लेट चल रही है लेकिन इस बार इसकी देरी का समय काफी अधिक हो गया। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार काठगोदाम लौट रही ट्रेन को सुरक्षा के मद्देनजर रुद्रपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। लालकुआं से हल्दी के बीच ट्रेन की चपेट में आकर नर हाथी के मृत होने के बाद यह निर्णय लिया गया। रेलवे सूत्रों के अनुसार हाथी के मृत होने पर उसके झुंड के साथी वहां एकत्र हो जाते हैं और गुस्से में वह किसी भी ट्रेन पर हमला कर सकते हैं।