फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी: संपर्क क्रांति ट्रेन चार घंटा 45 मिनट देरी से पहुंची, यात्रियों का सफर 11 घंटे से अधिक होने से हाल

Wed, 28 Oct 2026 09:05 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

दिल्ली से काठगोदाम आने वाली संपर्क क्रांति ट्रेन मंगलवार रात 4 घंटा 45 मिनट देरी से पहुंची, जिससे यात्रियों का सफर 7 घंटे से बढ़कर 11 घंटे से अधिक हो गया और वे बेहाल रहे।
विज्ञापन
काठगोदाम रेलवे स्टेशन - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से चलकर काठगोदाम रेलवे स्टेशन आने वाली संपर्क क्रांति ट्रेन मंगलवार की रात चार घंटा 45 मिनट की देरी से पहुंची। इससे ट्रेन का सफर सात घंटे से बढ़कर 11 घंटे से अधिक होने से रेलयात्री बेहाल हो गए।

ट्रेन का यहां पहुंचने का निर्धारित समय रात 10:45 बजे हैं लेकिन यह देर रात 3:30 बजे काठगोदाम पहुंची। यह गाड़ी पिछले दो सप्ताह से अक्सर लेट चल रही है लेकिन इस बार इसकी देरी का समय काफी अधिक हो गया। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार काठगोदाम लौट रही ट्रेन को सुरक्षा के मद्देनजर रुद्रपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। लालकुआं से हल्दी के बीच ट्रेन की चपेट में आकर नर हाथी के मृत होने के बाद यह निर्णय लिया गया। रेलवे सूत्रों के अनुसार हाथी के मृत होने पर उसके झुंड के साथी वहां एकत्र हो जाते हैं और गुस्से में वह किसी भी ट्रेन पर हमला कर सकते हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें