फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Train Cancelled: सप्ताह में तीन दिन नहीं चलेगी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, रेलवे की ओर से जारी किया गया शेड्यूल

Thu, 20 Nov 2025 11:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

पूर्वोत्तर रेलवे ने कोहरे के कारण कई ट्रेनों के संचालन में कटौती की है। संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का संचालन सप्ताह में तीन दिन बंद कर दिया गया है, जबकि जम्मू गरीब रथ और कानपुर वाली ट्रेन रद्द हैं। 
विज्ञापन
train - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वाेत्तर रेलवे ने कोहरे को देखते हुए ट्रेनों के संचालन में कटौती कर दी है। अभी पुरानी दिल्ली जाने वाली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का संचालन दो दिसंबर से सप्ताह में मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को बंद किया गया है। जम्मू जाने वाली गरीब रथ और कानपुर वाली ट्रेन भी रद्द है। इस ट्रेन के भी फरवरी से ही शुरू होने के आसार हैं। रेलवे सूत्रों के अनुसार दिसंबर से ट्रेनों के फेरे कम होने जा रहे हैं। हर साल की तरह रेलवे ने इस बार भी रेलगाड़ियों में कमी करने की तैयारी शुरू कर दी है। अभी संपर्क क्रांति का शेड्यूल जारी हुआ है।

विज्ञापन


काठगोदाम-लखनऊ एक्सप्रेस का प्लेटफार्म बदला
लखनऊ जंक्शन पर काॅनकोर्स का निर्माण किया जा रहा है। यह कार्य 20 से 22 नवंबर तक किया जाएगा। इस अवधि में रेलगाड़ियों के प्लेटफार्म में परिवर्तन किया गया है। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार काठगोदाम से लखनऊ तक चलने वाली एक्सप्रेस पांच दिसंबर से 22 दिसंबर तक चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार के बजाय तीन पर जाएगी। वहां से प्लेटफार्म नंबर चार के बजाय तीन से काठगोदाम के लिए प्रस्थान करेगी।

देरी से गई बाघ
बाघ एक्सप्रेस के रूट पर सिवान में कार्याें के चलते गाड़ी लेट रवाना हुई। बुधवार को हावड़ा जाने वाले यह ट्रेन अपने निर्धारित समय 9:50 बजे की जगह 11:20 बजे निकली। मंगलवार रात संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का लेट होने का सिलसिला जारी रहा। लगातार चार दिन से ट्रेन दिल्ली से वापसी में लेट हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें