हल्द्वानी। नगर के युवा संगीतकार सलिल पंत ने जिंग चैनल में शनिवार शाम सात बजे से प्रदर्शित होने वाले सीरियल प्यार तूने क्या किया न्यू सीजन में पार्श्व संगीत दिया है। सलिल छह सालों से मुंबई में म्यूजिक प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। सलिल किड्स टीवी यू ट्यूब चैनल के म्यूजिक प्रोड्यूसर रहने के साथ ही विभिन्न टीवी सीरियल, विज्ञापनों के अलावा आईपीएल-2019 में कोलकाता नाइट राइडर्स की डाक्यूमेंट्री में भी संगीत दे चुके हैं। उनकी उपलब्धियों के लिए संगीत प्रेमियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।