फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नैनीताल पालिका में कर्मियों को वेतन के लाले

Mon, 06 Nov 2023 02:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
नैनीताल। नगर पालिका नैनीताल में व्याप्त अनियमितताओं को लेकर विभिन्न स्तर पर जांच चल रही है। एसडीएम बतौर प्रशासक कार्य देख रहे हैं। अगले हफ्ते दीपावली पर्व है और निकाय के कार्यालय कार्मिकों और पर्यावरण मित्रों को दो माह से वेतन नहीं मिल पाया है। आउटसोर्स कर्मियों में कुछ को चार तो अधिकतर को पांच माह से वेतन नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन


नगर पालिका से प्राप्त जानकारी के मुताबिक निकाय में 70 कार्यालय कार्मिक और 181 पर्यावरण मित्र हैं। नियमित कर्मचारियों को दो माह का वेतन नहीं मिल पाया है। 100 आउटसोर्स और 13 संविदा कर्मी हैं जिन्हें लगभग पांच माह से मानदेय नहीं मिला है। सीजनल सेवा में लिए गए 60 कर्मचारी समेत नंदा देवी पर्व पर 13 दिन सेवा देने वाले 40 कर्मचारी दीप पर्व पर वेतन व मानदेय की आस लगाए हुए हैं। पेंशनर्स भी पर्व से पूर्व पेंशन के लिए तकाजा कर रहे हैं लेकिन दीपावली पर्व पर वेतन व पेंशन मिलना चुनौतीपूर्ण लग रहा है।



वन निगम कर्मियों को सात माह से मानदेय नहीं
नैनीताल। वन निगम के संविदा कर्मियों को भी बीते सात माह से मानदेय नहीं मिल पाया है। वन निगम में ऐसे 140 कर्मचारी दीपावली पर्व से पूर्व वेतन की आस लगाए हुए हैं। एस. सोनकर ने बताया कि मानदेय की मांग को लेकर सोमवार को आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें