फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली झगड़े में रिश्तेदार ने किया था साजू का कत्ल

विज्ञापन
साजू हत्याकांड का खुलासा करते एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव। फोटो: मेल से
विज्ञापन
हल्द्वानी। बनभूलपुरा से लापता हुए साजू खान का कत्ल मामूली झगड़े के बाद उसे अपने साथ एंबुलेंस में लेकर गए रिश्तेदार ने ही किया था। पुलिस ने रिश्तेदार को गिरफ्तार कर एंबुलेंस को सीज कर दिया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि किदवई नगर निवासी साजू (25) पुत्र हाफिज खान 23 फरवरी की रात संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। 29 फरवरी को अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा थाना क्षेत्र में स्थानीय पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया, जिसकी शिनाख्त साजू खान के रूप में हुई।
पुलिस छानबीन में पता चला कि 23 फरवरी को पिथौरागढ़ निवासी प्रकाश राम और भूपेंद्र ने एसटीएच में भर्ती अपने छोटे भाई के दो दिन के बच्चे को पिथौरागढ़ ले जाने के लिए किदवई नगर निवासी दानिश की एंबुलेंस बुक की थी। दानिश अपने साथ साजू को भी ले गया। लमगड़ा में साजू और दानिश के बीच झगड़ा हुआ और दानिश ने साजू को धक्का देकर खाई में फेंक दिया। प्रकाश और भूपेंद्र से पूछताछ के बाद मिले साक्ष्यों के आधार पर शुक्रवार को पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास से दानिश को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा है।
विज्ञापन

60 सीसीटीवी, तीन शहरों की खाक छानने पर खुलासा
खुलासा करने के लिए बनभूलपुरा थाना पुलिस को हल्द्वानी, लमगड़ा और पिथौरागढ़ की खाक छानने के साथ 60 सीसीटीवी खंगाले। प्रकाश राम और भूपेंद्र के बयान लेने के लिए पुलिस पिथौरागढ़ के एक गांव में 25 किमी पैदल चली।
घटना वाली रात बच्चे ने भी दम तोड़ा था
घटना वाले दिन प्रकाश ने हल्द्वानी से शराब खरीदी जिसे प्रकाश, दानिश और भूपेंद्र ने कोराली के एक रेस्टारेंट में बैठकर पिया यहां से आगे निकलने के बाद साजू दानिश को परेशान करने लगा काफी समझाने के बाद भी जब साजू नहीं माना तो लमगड़ा में डोल के पास दानिश ने गाड़ी रोकी और साजू को एंबुलेंस से बाहर निकालने के बाद उसे खाई में धकेल दिया इस दौरान प्रकाश और भूपेंद्र सोए थे। कुछ देर बाद दोनों की नींद खुली तो उन्होंने साजू के बारे में पूछा। दानिश ने उसे छोड़ने की बात कही। दोनों ने दानिश से उसे एक बार खोजने को कहा लेकिन दानिश नहीं माना और पिथौरागढ़ चला गया।
बच्चे ने भी एंबुलेंस में दम तोड़ा
साजू को धक्का देने के कुछ ही देर बाद एंबुलेंस में ले जाए जा रहे दो दिन के मासूम की भी मौत हुई थी जिसे दफनाने में दानिश ने भी प्रकाश राम और भूपेंद्र की मदद की थी।
चोरी में जेल गया था साजू
एसओ बनभूलपुरा सुशील कुमार ने बताया कि साजू नशे का आदि था और चोरी के आरोप में दो बाद हल्द्वानी से और दो बार बनभूलपुरा थाने से जेल गया था। खुलासा करने वाली टीम में एसआई मंगल सिंह नेगी, संजीत कुमार, कृपाल सिंह, धरम सिंह, कुुसुम रावत, कांस्टेबल अमनदीप सिंह, घनश्याम आर्या, मुकेश नेगी और रुप बसंत शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें