फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक स्कूल : उत्तीर्ण छात्र 14 तक करा लें रजिस्ट्रेशन

Sun, 12 Mar 2023 01:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की प्रवेश परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसकी अंतिम तिथि 14 मार्च है। रजिट्रेशन के बाद मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
विज्ञापन



ऑल इंडिया सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित कराई जाती है। इस वर्ष भी प्रवेश परीक्षा एनटीए ने कराने के बाद प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित किया है। छह मार्च से रजिट्रेशन भी शुरू हो गए हैं जिसकी अंतिम तिथि 14 मार्च है। प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र 14 मार्च तक रजिट्रेशन करा सकते हैं। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन वीके ठाकुर ने बताया कि प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को 6 मार्च से 14 मार्च तक रजिस्ट्रेशन कराना है। इसके बाद विद्यालय वार मेरिट सूची जारी होगी। मेडिकल उत्तीर्ण करने के बाद उन्हें दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें