फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच मिनट पहले चलेगी नई दिल्ली- काठगोदाम शताब्दी स्पेशल

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नई दिल्ली- काठगोदाम शताब्दी विशेष ट्रेन के संचालन के समय में बदलाव हुआ है। काठगोदाम-नई दिल्ली शताब्दी स्पेशल ट्रेन काठगोदाम रेलवे स्टेशन से पांच मिनट पहले चलेगी। यह व्यवस्था एक दिसंबर से लागू होगी। रेलवे द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार काठगोदाम-नई दिल्ली शताब्दी विशेष ट्रेन(02039) प्रतिदिन काठगोदाम से दिन में 3:30 पर प्रस्थान कर हल्द्वानी से 3:47 पर, लालकुआं से 4:19 पर, रुद्रपुर सिटी से 4:42 पर, रामपुर से 5:39 पर, मुरादाबाद से 6:15 पर तथा गाजियाबाद से 8:05 पर छूटकर नई दिल्ली रात 8:50 पर पहुंचेगी। अभी यह ट्रेन काठगोदाम से 3:35 पर प्रस्थान करती है। नई दिल्ली- काठगोदाम विशेष ट्रेन(02040) के समय में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यह ट्रेन नई दिल्ली से सुबह 6:20 बजे प्रस्थान कर काठगोदाम रेलवे स्टेशन 11: 40 पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें