फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: लोअर मॉलरोड पर सुरक्षा कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। दीपावली पर्व के बाद अब लोअर मॉलरोड का कार्य फिर शुरू गया है। लोनिवि के एई तुला टम्टा का कहना है कि शनिवार से कार्य शुरू किया जा चुका है। प्रथम चरण में पूरे संवेदनशील क्षेत्र को भूमिगत पाइलिंग के माध्यम से रोका जाएगा। अब तक एक दर्जन से अधिक स्थानों पर पाइलिंग की जा चुकी है। इसे भौगोलिक परिस्थिति के अनुरूप 12 फीट नीचे तक डाला जा रहा है। बता दें कि बहुप्रतीक्षित लोअर मालरोड के सुरक्षा कार्य पूर्ण होने का सभी इंतजार है। जिला प्रशासन, लोनिवि अधिकारियों के मुताबिक इसमें लगभग छह माह का समय लगना है। जबकि यहां होने वाले ग्रीष्म सीजन में भी इतना ही समय बचा है। ऐसे में कार्य न होने पर पीक सीजन में यातायात बड़ी चुुनौती होगा। क्रिसमस व थर्टी फर्स्ट के दौरान भी यातायात बड़ी चुनौती रहेगा। इधर बमुश्किल इस कार्य की शुरुआत हुई। इसके लिए सबसे पहले यहां यातायात को बंद कर उसे अपना बाजार से अपर मॉल रोड की ओर मोड़़ा गया। दीपावली पर्व के चलते कार्य बीच में बंद रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें