फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉर्बेट पार्क में चार दिन से नहीं हो रही सफारी

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। शनिवार रात से हो रही बारिश के चलते कॉर्बेट पार्क में पर्यटक सफारी नहीं कर पा रहे हैं, जिन पर्यटकों की सफारी की बुकिंग थी, वे सभी बारिश के चलते होटलों के कमरों में कैद है। अब सफारी तभी होगी, जब मौसम साफ होगा।
विज्ञापन

शनिवार रात से हुई बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया था। रविवार सुबह कुछ जिप्सियां जंगल सफारी के लिए गई थीं लेकिन रविवार शाम से बारिश के चलते सफारी नहीं हो पाई। बारिश के चलते कॉर्बेट पार्क में रास्ते खराब हो गए, वहीं कई स्थानों पर नालों में भी पानी भी आ रहा है। ऐसे में पर्यटकों को जंगल सफारी कराना खतरनाक हो सकता है। इसी को देखते हुए कॉर्बेट प्रशासन ने जंगल सफारी बंद हुई है। जब तक बारिश नहीं रुकती, तब तक सफारी बंद रही है। दूसरी ओर होटलों में ठहरे पर्यटक बारिश के चलते कहीं घूमने भी नहीं जा रहे हैं।
विज्ञापन

सीटीआर निदेशक राहुल ने बताया कि भारी बारिश के चलते पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए जंगल सफारी बंद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें