फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: केदारनाथ से लालकुआं पहुंचीं साध्वी सुमन पुरी का किया स्वागत

Sun, 13 Jul 2025 01:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
फोटो - लालकुआं नगर में पहुंची साध्वी सुमन पुरी एवं नगरवासी।
विज्ञापन
लालकुआं (नैनीताल)। बारह ज्योतिर्लिंगों का पैदल भ्रमण करने निकली साध्वी केदारनाथ से लालकुआं पहुंचीं। उनका क्षेत्रवासियों ने भव्य स्वागत किया। यहां से साध्वी अयोध्या और काशी को रवाना होंगी। शनिवार देर शाम पैदल लालकुआं पहुंचीं साध्वी सुमन पुरी का स्वागत कर समाजसेवी चौधरी सर्व दमन सिंह के आवास पर हिंदूवादी संगठनों ने वार्ता की। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाह अनिल मेलकानी ने बताया साध्वी सुमन पुरी ने सोमनाथ धाम से 13 अगस्त 2024 से देश के 12 ज्योतिर्लिंगों का भ्रमण शुरू किया। अब तक वह आठ ज्योतिर्लिंगों की यात्रा एवं 2000 किलोमीटर का सफर तय कर चुकी हैं। अब चार ज्योतिर्लिंगों का भ्रमण तथा तीन हजार किलोमीटर की दूरी तय करना बाकी रह गया है। समाजसेवी आदित्य चौधरी ने बताया कि सावन के महीने में साध्वी केवल नारियल पानी का सेवन करेंगी। उन्होंने बताया कि रविवार को साध्वी सुमन महिला मंडल की बैठक लेंगी और गोधाम जाकर गोपूजन करेंगी। इसके बाद काशी एवं अयोध्या को पैदल रवाना होंगी। इस मौके पर राधेश्याम यादव, ज्ञानेंद्र गुप्ता, राजकुमार सेतिया, सुभाष नागर, मनोज गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें