रामनगर। माता गर्जिया मंदिर परिसर में रूस की शंबुरोबा से अन्नपूर्णा नाथ बनीं साध्वी खडेश्वरी साधन कर रही है। विदेशी महिला को साधना करते देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है।
गर्जिया मंदिर परिसर में अखंड धूनी में योगी मंयक नाथ, योगी दीपक नाथ उर्फ सायरन बाबा के साथ रूस की शंबुरोबा उर्फ अन्नपूर्णा नाथ साधना कर रही है। प्रसिद्ध गर्जिया माता मंदिर में पहले तीन दिन वह गर्जिया मंदिर परिसर में मौन धारण कर साधना कर रही थी और अब पहले नवरात्र से नौ दिन और नौ रातों तक खडेश्वरी साधना करेगी। अन्नपूर्णा नाथ हाल ही में प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में स्नान कर चुकी है। वह भारत में आठ जुलाई 2024 से आठ जुलाई 2025 तक ई वीजा पर है।